गया, फरवरी 17 -- गझंडी-गुरपा रेल सेक्शन पर चलाए गए विशेष सर्च अभियान में कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस और आसनसोल-वाराणसी मेमू पैसेंजर ट्रेन से रेलवे सुरक्षा बल ने अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की है। बताया गया है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत में गठित आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में प्रतिबंधित समानों के खिलाफ सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ की टीम ने 13233 अप कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस से 22 बोतल अंग्रेजी शराब और 13553 अप आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन से 22 बोतल केन बियर और 35 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब जब्त किया। जब्त कुल शराब की कीमत 25,060 रुपए है। जब्त यह शराब ट्रेनों के बोगियों में अलग-अलग जगहों पर सीट के नीचे बोरा, झोला और पिट्ठू बैग में भरकर रखा था। हालांकि इस अवैध धंधा में संलग्न किसी ध...