कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष जिले के 37,134 छात्र-छात्राओं को कुल Rs.7,22,98,000.00 की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चयनित समुदायों के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे माता-पिता पर वित्तीय बोझ कम हो और विद्यार्थी निर्बाध रूप से अध्ययन कर सकें। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है, और जिला प्रशासन द्वारा योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग जारी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.