कोडरमा, जुलाई 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई को कोडरमा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न जिलों के कुल 8,220 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मुकुल राज की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। जिले में जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी उनमें जेजे कॉलेज, झारखंड बीएड कॉलेज, झारखंड लॉ कॉलेज, प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा, बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा, सीएच स्कूल झुमरी तिलैया, गांधी उच्च विद्यालय, डीएवी स्कूल, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेट हार्ट स्कूल, ...