कोडरमा, जून 2 -- Jharkhand teen suicide: झारखंड के कोडरमा जिले में 16 वर्षीय एक छात्रा की आत्महत्या से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में चली गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से दी गई शिकायत में NEET का कोई जिक्र नहीं किया गया है और मामले में अस्वाभाविक मृत्यु (UD) का मामला दर्ज किया गया है।अपने कमरे में दे रही थी टेस्ट, लेकिन फिर. जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। छात्रा अपने कमरे में ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट दे रही थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से उसने आने की बात कही, लेकिन जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली। यह भी पढ़ें- झारखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से 3 ...