कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत की ओर से 1.26 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जॉगर्स पार्क में नियमों की अवहेलना की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है। लोगों का कहना है कि यह पार्क शुरुआत से ही विवादों में घिरा रहा है। पार्क के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने के बावजूद योजना को दो हिस्सों में बांटकर काम कराया जा रहा है, जिससे इसके मूल उद्देश्य पर ही प्रश्नचिह्न लग गया है। जानकारी के अनुसार, पार्क का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा एक स्थान पर विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष भाग ट्रांसफॉर्मर के समीप बनाया जा रहा है। इस तरह बंटी हुई संरचना न तो जॉगिंग के अनुकूल है और न ही लोगों के लिए एक समग्र मनोरंजन स्थल का अनुभव दे पा रही है। यह भी पढ़ें- चंदसार पोखर पर बन रहे सीढ़ी घाट में घटिया निर्माण का लगाया आरोप स्थानीय लोगों का कहना है क...