कोडरमा, जून 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । विश्व साइकिल दिवस एवं खेलो इंडिया के तहत कोडरमा में 14 जून को अस्मिता साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष सह जिला समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत ने दी। अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग का आयोजन कोडरमा में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व साइकलिंग पखवाड़ा के तहत किया जाएगा। उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को जेजे कॉलेज से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक प्रातः 6बजे से प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें 300 प्रतिभागियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- सात जून को एकलव्य स्टेडियम से शुरू होगी साइकिलिंग ड्राइव संघ के सचिव प्रदीप कुमार रजक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सदस्य जतिन ...