कोडरमा, मई 28 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को पूरे जिले में ईद उल अजहा यानि बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान कोडरमा के जलवाबाद, असनाबाद, झलपो, भादेडीह समेत अन्य जगहों पर सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ी गयी और कई घरों में कुर्बानी दी गयी। कोडरमा स्थित जलवाबाद में नमाज के मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे। मस्जिद के समीप समेत अन्य जगल पर पुलिस तैनात रही। पेट्रोलिंग में भी पुलिस पदाधिकारी और पैंथर के जवान सक्रिय रहे। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद की नमाज अदा किया और एक दूसरे को ईद मुबारक की बधाई दिया। ईद उल अजहा नमाज के मौके पर मोहम्मद मुस्ताक खान, फिरोज हयात खान, मौलाना मुमताज आलम कादरी, रहमत खान, सरकार अहमद, नौशाद आलम, मिसवा उद्दीन, सरफुद्दीन अंसारी, इसहाक अंसारी, अनवर अंसारी, जैनुल अंसारी, शहबाज अंसारी, सरवर खान, मोहसिन खान...