कोडरमा, सितम्बर 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग, कोडरमा की ओर से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025 तक सभी गतिविधियां पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार संचालित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रमों की प्रविष्टि (एंट्री) जन आंदोलन डैशबोर्ड पर अनिवार्य रूप से की जाए, क्योंकि राज्य स्तर पर मूल्यांकन इसी आधार पर होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सेविकाओं के साथ बैठक कर योजनाओं को आगे बढ़ाएँ। इसके अलावा डेटा एंट्री के लिए नोडल...