कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक टीम ने सोमवार को कोडरमा जिला कुष्ठ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सोमशेखर रेड्डी, राज्य समन्वयक डॉ. गौतम तथा समन्वयक कामदेव बेसरा मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंडों से संबंधित कुष्ठ रजिस्टरों की जांच की गई। मरीजों के रिकॉर्ड रखने पर विशेष जोर देते हुए मास्टर रजिस्टर, डिसएबिलिटी रजिस्टर, रिएक्शन रजिस्टर, ड्रग स्टॉक रजिस्टर, रेफरल रजिस्टर एवं सस्पेक्ट रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण सत्र में कुष्ठ रोग की पहचान, इसके कारण, प्रमुख लक्षण, रिएक्शन प्रबंधन तथा विकलांगता की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने सभी प्रखंडों में चल रहे कार्यो...