कोडरमा, अप्रैल 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर 9 अप्रैल को वैश्विक कार्यक्रम के तहत भारत समेत विश्व के 108 देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसके तहत झुमरी तिलैया शहर में भी श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर झुमरीतिलैया में गुरुवार को प्रातः 8:01 से 9:36 तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। सभी समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण के लिए नवकार महामंत्र जाप के इस पवित्र आयोजन में सहभागिता निभायी गई। जैन समाज के लोगों ने बताया कि नवकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंस...