कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा विधायक एवं राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार से कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के अधीन ही बनाए रखने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय बदलने का पुरजोर विरोध करेगा झामुमोभाजपा पर आरोप डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कोडरमा में भाजपा के विधायक और सांसद होने के कारण जिले की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सतगावां, मरकच्चो और डोमचांच में डिग्री कॉलेज भवनों का निर्माण कराया गया था, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वहां पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।...