कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम । कोडरमा थाना गेट के सामने पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाते हुए बैरियर लगाकर दो वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में एक पिकअप व एक एसयूवी शामिल है। जानकारी के अनुसार, एसयूवी (यूपी 70 ईसी 9595) मनोज कुमार के नाम से प्रयागराज आरटीओ में निबंधित है, जबकि पिकअप (बीआर 09 जीबी 9004) बेगूसराय आरटीओ से रजिस्टर्ड है। हालांकि, पुलिस ने अब तक जब्ती के कारणों का खुलासा नहीं किया है और इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों के अनुसार, एसयूवी का चालक पिकअप वाहन को स्कॉर्ट करते हुए कोडरमा से बिहार की ओर ले जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.