कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में पिछले वर्ष की तुलना में जून माह में मनसून काफी कमजोर दिख रहा है। पिछले वर्ष जून माह में औसतन बारिश से दोगुना से भी ज्यादा बारिश हुई थी। जून माह में 364.13 मिमी वर्षा हुई थी। जबकि सामान्य वर्षापात जून माह का 140.3 मिमी लक्ष्य था। इस वर्ष भी सामान्य वर्षापात 140.3 मिमी के विरूद्ध 19 जून तक महज 32.9 मिमी हीं वर्षा हुई है। अभी तक जिले में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा प्रखंड में 70 मिमी हुई है। जबकि सबसे कम बारिश मरकच्चो प्रखंड में रिकॉर्ड है जहां अभी तक बारिश नही हुई है। यह भी पढ़ें- कभी येलो कभी ऑरेंज अलर्ट, बारिश नदारद कम बारिश के कारण किसान खेतों में धान के बिचड़ा भी नही लगा पा रहें हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष झारखंड समेत कोडरमा में भी मॉनसून की स्थिति कमजोर रहेगी। ऐसे में कि...