कोडरमा, जून 25 -- कोडरमा। जिले में पहली बार रात्रिकालीन लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कोडरमा टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन 27 से 30 जून तक बागीटांड़ स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा स्पोर्टिंग और बागीटांड़ ग्राउंड मैनेजमेंट कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह पहली बार होगा जब जिले में पेशेवर अंदाज में नाइट टी-20 लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में लेदर बॉल से रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट की एक विशेष आकर्षण 30 जून को आयोजित होने वाला लड़कियों का विशेष मुकाबला भी होगा, जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ीाओं को अवसर ...