कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा के झुमरीतिलैया में जन्मी श्रुति मोदी को यूपीएससी में 569वां रैंक मिला है। श्रुति मूलत: हजारीबाग जिले की चलकुशा प्रखंड के जमसोती की रहनेवाली हैं। झुमरीतिलैया में व्यवसायी राजेश मोदी के घर में श्रुति मोदी का जन्म हुआ था। श्रुति मोदी के मामा राजेश मोदी ने बताया कि भांजी की इस सफलता पर पूरा परिवार खुश है। उसने यह साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। झुमरीतिलैया निवासी व्यवसायी राजेश मोदी ने बताया कि श्रुति पहले से नई दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक में करीब चार साल से बतौर क्लर्क पदस्थापित हैं। उनका यह पांचवां प्रयास था। राजेश मोदी के अनुसार, श्रुति के पिता सीताराम मोदी आईसीडब्यूएआई में हैं। उनकी बड़ी बहन गौहाटी में डॉक्टर हैं। उनके एक भाई दिल्ली आईआईटी में पढ़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...