कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के कागजात और हेलमेट नहीं मिलने के कारण कई वाहनों को कोडरमा थाना में जब्त किया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग को रिपोर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि जो भी चालक बिना कागजात के वाहन चलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- चेकिंग में हुआ 221 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...