कोडरमा, जुलाई 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के ललकी जंगल में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात छापेमारी कर खैर की लकड़ी से लदे एक वाहन को जब्त किया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक और तस्करी से जुड़े लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने जब्त वाहन को विभागीय परिसर में लाकर सुरक्षित रखा है। वाहन से बरामद खैर की लकड़ी की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में वन अधिनियम के तहत कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी जावेद रहमान (पिता हबीबुल रहमान) तथा आदर्श नगर, झुमरी तिलैया निवासी संजीत कुमार चौहान (पिता रामबृक्ष चौहान) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह छापेमारी वन्य प्राणी आश्रयणी के रेंज ऑफिसर राम ब...