कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल है। शनिवार को जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। प्रशासन और संबंधित कमेटियों की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर रुख करेंगे। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी।सौहार्द और भाईचारे का संदेश: ईद की नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी जाएंगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देंगे और सेवइयों की मिठास के साथ खुशियां साझा करेंगे। प्रश...