कोडरमा, जुलाई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कोडरमा द्वारा कल 17 जुलाई 2026 को दिन के 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार मेले में 900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें शिक्षक, टीजीटी एवं पीजीटी टीचर, लेक्चरर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, जीएनएम, नर्स, ओटी हेल्पर, ऑफिस बॉय, चपरासी, वॉशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लंबर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट सहित अन्य पद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में जॉब कैंप: 210 ...