कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद कटिया नीमाडीह निवासी विजय यादव की पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में कोडरमा थाना क्षेत्र में 'पैंथर जवानों' द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का भी जिक्र करते हुए जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि 20 तारीख की सुबह करीब 10:30 बजे जयनगर थाना हाजत में विजय यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय यादव को पति-पत्नी के विवाद के मामले में पुलिस पिकेट लाया गया था, जहां कथित रूप से पुलिस द्वारा मारपीट के बाद उन्हें थाना ले जाया गया।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की बर्बरता और थर्ड डिग्री टॉर्चर के कारण ही विजय यादव की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.