कोडरमा, अप्रैल 28 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। एसपी से मुलाकात के बाद कोडरमा परिसदन में जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को मजबूत करना और नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए प्रस्तावित नियुक्ति पत्र वितरण सह स्वागत समारोह को सफल बनाना रहा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने जिले की समस्याओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कोडरमा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके लिए विद्युत विभाग जिम्मेदार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसके अलावा उन्होंने रसोई गैस की कालाबाजारी पर भी चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल क...