कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
कोडरमा, मई 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत बोर्ड कोडरमा की बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। परिणाम यह हुआ कि बैठक को बीच में स्थगित कर दिया गया। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बोर्ड की बैठक शुरू होते हीं पिछली बैठक में ध्वजाधारीधाम परिसर के मुख्य गेट के पास बना विवाह भवन का रिटेंडर की मांग को लेकर वार्ड पार्षद आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि बाद में पुलिस बुलानी पड़ी। इसी बीच नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने बोर्ड की बैठक को लिखित रूप से स्थगित कर दिया। इस संबंध में नगर पंचायत के प्रशासक शंभू कुशवाहा ने बताया कि पिछले बोर्ड की बैठक में विवाह भवन को पूर्व में चला रहे संवेदक को हीं जारी रखने का निर्णय लिया गया था। वोटिंग के आधार पर यह निर्णय लिया गया था और इसी के आधार पर कार्यालय आदेश भी संवेदक को दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.