कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के पेट्रोल पंपो में तेल की कमी शुक्रवार को नही देखी गई। हलांकि डिजल व पेट्रोल में प्रति लीटर तीन रूपये का बढ़ोतरी किया गया है। वसुंधरा पेट्रोल पंप के संचालक दीपू ने बताया कि फिलहाल तेल की कमी नही है आम दिनों की तरह हीं पंप में उपलब्ध् है। वहीं मयंक पेट्रोल पंप, सोमानी पेट्रोल पंप में भी तेल उपलब्ध था। पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि फिलहाल पेट्रोल डीजल लेने का लोगों का आपा धापी नही है। आम दिनों के तरह हीं लोग पेट्रोल पंप में तेल लेने पहुंच रहें हैं। यह भी पढ़ें- कई पेट्रोल पंप हुए बंद, अधिकतर पर सप्लाई सीमित यह भी पढ़ें- खूंटी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, घबराहट में खरीदारी बढ़ी यह भी पढ़ें- अफवाहों से और बढ़ी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर उमड़ी भीड़...