कोडरमा थाने का एसआई ड्यूटी से मिले गायब, एसपी ने किया सस्पेंड
कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा के नए एसपी कुमार शिवाशीश प्रभार संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात कोडरमा सदर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। थाने में ओडी (ऑन ड्यूटी) ऑफिसर की कुर्सी खाली पड़ी थी। खाली कुर्सी को देखते ही एसपी नाराज हो गए और उन्होंने रोस्टर मंगवा ली। ड्यूटी रोस्टर देखने के बाद उन्होंने पाया की रात 10 से सुबह 6:00 की ड्यूटी एसआई ओमप्रकाश कुमार की थी। इसके पश्चात उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से ओमप्रकाश को बुलाने की बात कही। इसके बावजूद ओमप्रकाश एसपी के समक्ष नहीं पहुंचे, जिस पर एसपी शिवाशीष नाराज होकर चले गए। अगले दिन बुधवार को एसपी शिवाशीष ने निलंबन आदेश जारी कर दिया। कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.