कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा जिले में पेयजल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कारण करीब 1536 चापाकल खराब पड़े हैं। इसमें कई ऐसे में जिसमें मामूली मरम्मत की जरूरत है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी पर अगर भरोसा करें तो कोडरमा प्रखंड कुल 1811 चापाकल में 1542, डोमचांच 1877, सतगावां में 1272, जयनगर में 2135, मरकच्चो में 1574 व चंदवारा प्रखंड में 1454 चापाकल चालू हालत में हैं। वहीं पूरे जिले में 536 चापाकल पूर्ण रूप से डेड हो चुके हैं।चंदवारा में 163 चापाकल खराब, 55 हो चुके डेडइस साल मार्च माह के शुरू होते हीं गर्मी ने असर देखने को मिल रहा है। अभी से हीं तालाब, पोखर सूखने के कगार पर हैं। कई चापाकल जलस्तर नीचे जाने के कारण अभी से हीं हांफने लगे हैं। लोगों का मानना है कि जिस हिसाब से इस बार गर्मी की शुरुआत हो रही है, उस...