कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा कोडरमा जिले में 19 जून की सुबह 8:30 बजे से अत्यधिक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसको देखते हुए उपायुक्त श्री ऋतुराज ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा की स्थिति में नागरिक सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लें। किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सभी नगरीय निकायों के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (सीओ) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जल जमाव, भूस्खलन या अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए लगातार निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.