कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने विधानसभा में उठाया कोडरमा में खराब चापाकलों की मरम्मत का मुद्दा आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है पेयजल समस्या की खबरकोडरमा, वरीय संवाददाताकोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने जिले में पेयजल की बदहाली दूर करने और खराब चापाकलों की मरम्मत जल्द कराने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। बुधवार को विधानसभा के शून्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में व्याप्त पानी के साथ-साथ बिजली संकट के मुद्दे को प्रमुखता से रखा।मालूम हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से जिले में खराब चापाकलों और पानी की किल्लत की खबर को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है।लगातार छप रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय कोडरमा, झुमरी तिलैया, डोमचांच समेत ...