कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले का सर्राफा बाजार इन दिनों भारी मंदी के दौर से गुजर रहा है। कारोबारियों का दावा है कि जंग की तपिश के बाद लोगों ने सोने की खरीदारी टालनी शुरू कर दी है, जिससे बाजार में कारोबार 75 से 80 प्रतिशत तक घट गया है। सोने-चांदी के भाव में संभावित गिरावट की उम्मीद में ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। इसका असर दुकानदारों के साथ-साथ कारीगरों पर भी पड़ रहा है। व्यवसायियों के अनुसार, शहर में जहां पहले सर्राफा कारोबार का मासिक कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक होता था, वहीं अब यह घटकर करीब सात से आठ लाख रुपये प्रति सप्ताह रह गया है। चांदी की बिक्री सामान्य बनी हुई है, लेकिन सोने की मांग में भारी कमी दर्ज की गई है।

कारोबारियों ने बताई मंदी की वजह ज्वेलरी व्यवसायी मोंटी भदानी ने बताया कि ...