कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोडरमा जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का गठन कर लिया गया है। टीम रविवार को गुमला के लिए रवाना हुई। टीम के कप्तान के रूप में प्रियांशु कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में पीयूष कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, शौर्य वैभव, विशाल यादव, आदित्य कुमार, अमन कुमार विश्वकर्मा, अजहान अहमद, सुधांशु यादव, आकाश कुमार, साकिब अंसारी, पीयूष कुमार, पंकज कुमार यादव, अनुज कुमार और निशांत कुमार शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में अभिराज गौतम जिम्मेदारी संभालेंगे। कोडरमा जिला टीम का पहला मैच 5 जनवरी को पलामू से होगा, दूसरा मैच 6 जनवरी को गढ़वा और तीसरा मैच 8 जनवरी को गुमला से खेला जाएगा। इस ट...