कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन के समीप सोमवार की देर शाम एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। शव कोडरमा-गयाजी रेल खंड पर पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, चार्जर और हेडफोन भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बोकारो के युवक का बगोदर में शव बरामद सूचना मिलने के बाद कोडरमा रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया...