कोडरमा, मार्च 26 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा-पांडेयबारा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सभी घायल मजदूर वर्ग के हैं, जो रामनवमी पर्व को लेकर मुंबई मेल से कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे और वहां से ऑटो के जरिए अपने घर हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड जा रहे थे। इसी दौरान चंदवारा मस्जिद मुहल्ला के पास ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खड़े एक अन्य वाहन से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की सूचना चंदवारा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए...