कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास शनिवार की देर रात एक हाईवा ने तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों के अनुसार, एक हाईवा विपरीत दिशा से आ रहा था और सामने से आ रही कारों के लेन में घुसकर तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कारों में सवार लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक चंदन कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बिहार से रांची जा रहे थे। उनके पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार लोग रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान नौवां माइल के पास अचानक हाईवा ने नियंत्रण खो दिया और सभी वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घ...