कोडरमा घाटी में हाईवा और कार की टक्कर, चार घायल
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी स्थित जामसोती नाला के समीप रविवार देर रात हाईवा और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर गांव निवासी गुलशन कुमार (30), राजन कुमार (30), रोशन कुमार और मोहित कुमार उर्फ कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग कार से बिहार से रजरप्पा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक हाईवा (ट्रेलर) से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने राजन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.