कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान बिहार के नवादा निवासी 31 वर्षीय प्रदीप यादव, पिता मदन यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से ट्रक में दाल लोड कर नवादा जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक आगे चल रही एक हाईवा से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद चालक की चीख-पुकार सुन आसपास से गुजर रहे वाहन चालक मौके पर पहुंचे और मदद में ...