कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की बची जान
कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र की कोडरमा घाटी में हादसों में लगाम लगता नहीं दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार हो रहे हादसों के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी खामोश हैं। हादसे कैसे थमेंगे, इसपर किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है। आलम यह है कि रोजाना लोग घाटी में हादसे के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार का है। शुक्रवार की सुबह ब्रेक फेल होने से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रक कोलकाता से पेट्रोल पंप का सामान लोड कर पटना की तरफ जा रहा था। कोडरमा घाटी के समीप ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण दूसरे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। इसमे ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। धक्का मारने के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.