कोडरमा घाटी में किनारे चट्टान पर चढ़ा कंटेनर, बचा चालक
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवां माइल के समीप बोकारो से कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रहा एक कंटेनर बुधवार को अचानक असंतुलित होकर सड़क चट्टान पर चढ़ गया। हादसा कोडरमा घाटी क्षेत्र के नौवा माइल में हुआ। हादसे में कंटेनर चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सागर कुमार गिरी और कोडरमा पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। यह भी पढ़ें- चितरपुर के पास कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे चालक- उपचालक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.