कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा. वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी में रविवार सुबह आलू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रक पलटने के बावजूद सड़क पर यातायात बाधित नहीं हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हजारीबाग से बिहार की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार कोडरमा घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घुमावदार मोड़, ढलान और तेज रफ्तार के कारण वाहन अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से घाटी क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जाती रही है। यह भी पढ़ें- रांची-पटना रोड के किनारे खड़े वाहन हो सकते हैं जानलेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...