कोडरमा, मार्च 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर लक्खीबागी के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे यह हिस्सा अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते-गिरते बचते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गड्ढों की वजह से न केवल छोटे वाहन, बल्कि भारी वाहनों के चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.