कोडरमा, अप्रैल 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ कोडरमा के बाजारों में देसी शर्बत की मांग तेजी से बढ़ गई है। सत्तू का शर्बत, गन्ने का जूस, आम पना और बेल का शर्बत लोगों की पहली पसंद बन गया है। देसी शर्बत की दुकानें न सिर्फ राहत दे रही हैं, बल्कि सैकड़ों छोटे दुकानदारों के लिए रोजगार का अच्छा साधन भी बन गई हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने पर इनकी मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है। स्टेशन रोड, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक और कोडरमा बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही इन दुकानों पर भीड़ लगी रहती है। यह भी पढ़ें- बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, एक महीने में सत्तू और गन्ने के शर्बत की मांग में तीन से पांच गुना तक वृद्धि हो गई है। कोडरमा स्टेशन के सामने सत्तू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.