कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में इस वर्ष 34 पैक्सों के माध्यम से एक लाख 25 हजार 571 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। जिले में 2818 किसानों ने धान पैक्सों को बेचा था। जिले में अभी तक 18832 क्विंटल धान का उठाव पैक्सों से नही हो पाया है। पैक्सों से धान उठाव नही होने के कारण पैक्स अध्यक्ष काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि लगातार धान सूख रहें हैं, वहीं उठाव नही होने से आज भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पथलडीहा पैक्स अध्यक्ष सदानंद यादव ने कहा कि शुरू से हीं धान की उठाव समय से नही होने के कारण वे किसानों से धान की खरीद भी नही कर पायें हैं। यह भी पढ़ें- पैक्सों में सड़ रहे हैं धान, आपूर्ति विभाग का नहीं है ध्यान कहा कि समय से उठाव होने से जिले में धान खरीद का लक्ष्य भी पूरा हो जाता। अभी भी करीब 33 ...