कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा के पूर्व विधायक एवं प्रख्यात चिकित्सक स्व. डॉ. जीपी त्रिपाठी के पुत्र तथा जाने-माने व्यवसायी एवं समाजसेवी सुखराम त्रिपाठी का मंगलवार की रात कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झुमरीतिलैया एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और कोलकाता में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर झुमरीतिलैया लाया गया, जहां परिजनों, शुभचिंतकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र शत्रुंज्य त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- समाजसेवी के निधन प...