कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में हुई मारपीट मामले में कोडरमा थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है। पांडेयडीह निवासी पार्वती देवी ने अपने बेटे सुजीत कुमार साव पर राजेश यादव, कृष्णा यादव, जितेन्द्र यादव, बिरेन्द्र यादव आदि पर गाली-गलौज व मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से राजेश यादव ने भी सुजीत कुमार साव, पार्वती समेत कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।थाना क्षेत्र के मेघातरी में भी दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...