कोडरमा के नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों को सुनी समस्याएं
कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा। नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मंगलवार को कोडरमा में संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। साजिद हुसैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी बात खुलकर रखी और नगर पंचायत अध्यक्ष से नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की। यह भी पढ़ें- ध्वजाधारीधाम परिसर की हाई मास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.