कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों का जोनल टीम में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में प्रेम कुमार राणा (सेक्रेड हार्ट स्कूल), फरहान अली (झारखंड पब्लिक स्कूल) और हमजा समीर (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। बताया जाता है कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, जिसमें अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन शिविर (कैंप) के...