कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीन निकायों में चुनाव होना है। इसमें झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत शामिल हैं। जिले के तीनों निकायों में 57 वार्ड हैं। सबसे अधिक झुमरीतिलैया नगर परिषद में 28 वार्ड हैं। इसी तरह कोडरमा में 15 और डोमचांच नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं। कुल 57 वार्ड में अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक और पिछड़ा वर्ग दो के लिए कुल 22 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। उक्त 22 वार्ड में आरक्षित श्रेणी के लोग ही चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते है। इधर, प्रखंड प्रशासन का कहना है कि निकाय चुनाव में आरक्षित कोटि के उम्मीदवार चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए दस्तावेज के अनुसार नामांकन करेंगे। उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र बनवाने में यदी किसी तरह की परेशानी आती है तो इसका तत्काल समाधान किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.