कोडरमा, अगस्त 8 -- जयनगर। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर जेजे कॉलेज, झुमरीतिलैया सहित कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अधीन यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस दौरान दोनों विधायकों ने कहा कि छात्रों की सुविधा और क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा के कॉलेजों को विभावि से नहीं हटाएं सरकार: डॉ नीरा यह भी पढ़ें- अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू, कॉलेजों को गिरिडीह विवि से जोड़ने का विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...