कोडरमा, मई 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के कोरियाडीह गांव निवासी व सीएच स्कूल के एसीसी एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर राज्य व कोडरमा जिले का नाम रोशन किया है। लौटने पर आकाश कुमार का कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान परिजनों, मित्रों, बटालियन स्टाफ, एएनओ,एनसीसी कैडेटों व शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। मात्र 17 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने वाले आकाश कुमार पूरे झारखंड के पहले एनसीसी कैडेट हैं, जिन्होंने एनआईएमएएस, दिरांग से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह भी पढ़ें- एवरेस्ट फतह कर लौटी आईटीबीपी की महिला टीम उनके पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत हैं। आकाश की इ...