कोडरमा, जुलाई 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झुमरी तिलैया स्थित कोडरमा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सत्र 2025-28 के लिए इस बार चुनाव की नौबत नहीं आई। संगठन के छह प्रमुख पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं, जबकि तीन नामांकन संगठन की नियमावली के तहत अस्वीकार कर दिए गए। अब 13 जुलाई को केवल त्रिवार्षिक आमसभा का आयोजन होगा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन की अधिसूचना 24 जून को जारी की गई थी। नामांकन पत्रों का वितरण 28 व 29 जून को देव मेडिकल, राजगढ़िया रोड कार्यालय से किया गया था, जिसमें 12 फर्मों ने फार्म लिए। 30 जून और 1 जुलाई को नामांकन दाखिल हुए, जिनमें 9 फर्मों ने आवेदन किया। नामांकन जांच 2 व 3 जुलाई को मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार, सह पदाधिकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.