कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिले की शालिनी कुमारी और ईशा कुमारी का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों के चयन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 12 दिसंबर तक बलिया, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर-17 बालक एवं बालिका फ्री स्टाइल वर्ग में आयोजित हो रही है। झारखंड राज्य से कुल 24 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है, जिसमें 10 बालक, 10 बालिका पहलवान, 02 प्रशिक्षक और 02 टीम मैनेजर शामिल हैं। टीम का चयन जेईपीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड एसजीएफआई विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था, जो 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगांव, होटवार में ...