कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा सदर वीमेंस फॉर्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 9वें रिसपांसिवल बीएमओ अवार्ड के सोशल इंपैक्ट कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में संस्था द्वारा रागी (मड़ुआ) की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने, कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के विकास और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। संस्था के इन प्रयासों से कोडरमा जिले के कई छोटे और महिला किसानों की आय में वृद्धि हुई है तथा उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ने में मदद मिली है। कंपनी लगातार रागी की खेती को बढ़ावा देने, उसके प्रसंस्करण और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे ...